फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Youth swept away in the Betwa River while taking a selfie at Sukuwan-Dhukuwan Dam.

Lalitpur News: सुकुवां-ढुकुवां बांध में सेल्फी लेने के दौरान बेतवा में बहा युवक

Thu, 27 Aug 2026 12:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Youth swept away in the Betwa River while taking a selfie at Sukuwan-Dhukuwan Dam.
झांसी/ललितपुर। सुकुवां-ढुकुवां बांध में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा युवक सेल्फी लेते समय बेतवा की तेज धार में बह गया। युवक को बहता देख वहां खलबली मच गई। पुलिस भी पहुंच गई। देर-शाम तक पुलिस उसे तलाशती रही। अंधेरा हो जाने से बचाव कार्य बंद कर देना पड़ा। उसकी तलाश में मदद के लिए एसडीआरएफ टीम भी यहां बुलाई गई है। उधर, युवक के लापता होने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

बुधवार को बेतवा में तेज बहाव की वजह से सुकुवां-ढुकुवां बांध से पानी बहना शुरू हुआ था। ललितपुर के तालबेहट के विरधा गांव निवासी सुखदेव (20) पुत्र ख्याली राम अपने दोस्तों के साथ यहां पिकनिक मनाने पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शाम करीब 4 बजे सुखदेव अपने तीन दोस्तों के साथ बांध के बहाव की ओर खड़ा होकर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था, उसी दौरान अचानक पांव फिसलने से वह बेतवा नदी के तेज बहाव में जा गिरा। देखते-देखते वह आंखों से ओझल हो गया। सुखदेव के पानी में बहते ही वहां खलबली मच गई। उसके साथ आए दोस्तों ने पहले शोर मचाया लेकिन, कुछ देर बाद वह भी डरकर भाग गए। हादसे की सूचना मिलने पर ललितपुर के नत्थीखेड़ा चौकी से पुलिसकर्मी पहुंच गए। बेतवा के तेज बहाव में उसकी आसपास तलाश की गई लेकिन, उसका कहीं पता नहीं चला। झांसी कंट्रोल रूम को भी सूचना दे दी गई। थोड़ी देर में परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। सुखदेव का गांव भी कुछ दूर पर ही है।
विज्ञापन

000

कई घंटे तलाशने के बाद भी युवक का अभी तक पता नहीं चल सका है। उसकी तलाश के लिए अब एसडीआरएफ टीम को भी सूचना दी गई है। पानी में तेज बहाव होने की वजह से तलाश करने में भी परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष मिश्रा

सीओ, तालबेहट
00
मानसूनी सीजन में खतरे से खाली नहीं डैम, अपनों को गवां चुके कई परिवार

झांसी। मानसूनी सीजन में बांधों की खूबसूरती लोगों को भले अपनी ओर खींचता हो लेकिन, यहां बरती जाने वाली जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित होती है। हर मानसूनी सीजन में कई परिवार के लोग इस वजह से अपनों को गवां बैठते हैं। पिछले तीन साल के दौरान हुए हादसों के रिकॉर्ड के मुताबिक पिकनिक मनाने, नहाने, सेल्फी लेने और रील बनाने के दौरान कई लोग डैम के गहरे पानी में समा चुके। सबसे अधिक घटनाएं पारीछा, डोंगरी बांध एवं सुकुवां ढुकुवां बांध में सामने आई है।


अभी तक हो चुके यह हादसे

अगस्त 2024 में पारीछा डैम में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया अनस खान सेल्फी लेते समय तेज बहाव में बह गया था। करीब 38 घंटे बाद उसका शव बरामद हुआ।

अप्रैल 2025 में पारीछा डैम पर पिकनिक मनाने पहुंचे आदित्य राजपूत की नहाते समय डूबने से मौत हो गई।
जून महीने में रिंकू जन्मदिन मनाने पारीछा डैम पहुंचा था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में डूब गया।

अप्रैल 2026 में कक्षा 11 में पढ़ने वाले चार छात्र वेदांश यादव, शौर्य, आतिफ और श्रवण तिवारी पिकनिक मनाने के लिए डोंगरी बांध पहुंचे थे। नाव लेकर पानी के बीच रील बनाने के दौरान नाव पलट गई। हादसे में शौर्य और श्रवण को बाहर निकाल लिया जबकि वेदांश एवं आतिफ की मौत हो गई।
अगस्त 2024 में अठोंदना बांध में तीन दोस्त नहाने गए थे। तेज बहाव में अभिषेक राजपूत नामक युवक बह गया

अगस्त, 2023 में भी दोस्तों के साथ पिकनिक मनाया पंकज शाक्य नामक किशोर की डैम में डूबने से मौत हुई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed