फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   youth suicide

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 14 May 2020 11:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
youth suicide
ललितपुर। थाना महरौनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम समोगर में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम समोगर निवासी दिनेश (28) पुत्र रामप्रसाद प्रजापति बृहस्पतिवार की सुबह नियमित रुप से उठा और मंजन करने के उपरांत शौच करने चला गया। इसके बाद उसने घर के अंदर जाकर टिनशेड के नीचे लकड़ी की बल्ली से तौलिया के सहारे फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब पत्नी सुखदेवी अंदर गई तो उसने पति का शव फांसी के फंदे पर लटकता देखा तो वह चीखने चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर अन्य परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल युवक ने फांसी किन कारणों से लगाई, पुलिस इसकी पड़ताल में जुटी हुई है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था और उसके एक पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed