{"_id":"605504938ebc3ed3f7129ef4","slug":"youth-suicide-in-hasguva-lalitpur-news-jhs191268274","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
socide.jpg
- फोटो : socide.jpg
तालबेहट। थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम हसगुवा के मजरा मोटा में 18 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। बाद में इस बात को लेकर दो वर्गों में काफी विवाद की स्थिति रही। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष यशवंत सिंह ने बताया कि मामले के संबंध में पीड़ित परिवार के किसी भी व्यक्ति ने तहरीर नहीं दी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
बृहस्पतिवार की शाम मजरा मोटा निवासी विनोद अहिरवार पुत्र हरप्रसाद का शव एक खेत पर नीम के पेड़ पर लटकता उसकी मां मीना ने देखा और शोर मचाते हुए तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। इस मामले को लेकर परिजनों ने शोर मचाया। चर्चा रही कि पीड़ित पक्ष से दूसरे वर्ग का आपसी रंजिश का मामला था। जैसे ही इसकी जानकारी दूसरे वर्ग के लोगों को हुई, उन्होंने पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसी बीच किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। बाद में मौके पर पुलिस गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मामला समाप्त करने को लेकर गांव में पूरी रात पंचायतों को दौर चला। मृतक के चचेरे भाई प्रकाश ने बताया कि विनोद का किसी से कोई विवाद नहीं था। उसने शाम पांच बजे तक गेहूं भी कटवाया था। इसके बाद शाम छह बजे घर के समीप बेड़ा में उसका शव फांसी पर लटका हुआ मिला था। इसे सबसे पहले विनोद की मां मीना ने देखा था।
-----
आखिर युवक ने फांसी क्यों लगाई
गांव में इस बात की चर्चा होती रही और प्रश्न बना रहा कि जब विनोद का किसी से कोई विवाद नहीं था तो ऐसा क्या कारण रहा कि उसे आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाना पड़ा। परिवार के लोग भी इस पर मुंह नहीं खोल रहे हैं। हालांकि दबी जुबान गांव में दोनों वर्गों में आपसी रंजिश की चर्चा होती रही जिससे क्षुब्ध होकर युवक ने आत्महत्या की।
विज्ञापन
-----
मामला संज्ञान में आने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं दी है।
- देवेंद्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी तालबेहट