फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Youth stopped and asked for money; threatened upon refusal.

Lalitpur News: युवक का रास्ता रोककर रुपयों की मांग, मना करने पर धमकाया

Fri, 08 May 2026 01:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Youth stopped and asked for money; threatened upon refusal.
कोर्ट के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ड्यूटी पर जाते समय युवक का रास्ता रोककर रुपयों की मांग करने और जाति सूचक शब्दों से अपमानित कर धमकी देने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर ली है। पीड़ित ने बताया कि आराेपी उससे रंजिश रखते हैं और आए दिन अवैध रुपयों की मांग करते हैं।
शहर के मोहल्ला पिसनारी बाग निवासी प्रियंक कुमार ने न्यायालय को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें बताया कि वह नगर पालिका परिषद में स्वास्थ्य नायक के पद पर कार्यरत है। मोहल्ले के ही मोहित खटीक, अनिकेत, अमन उससे रंजिश रखते हैं और आए दिन परेशान करते हैं। ड्यूटी जाने से रोकते हैं और अक्सर गालियां देते हैं।
विज्ञापन

बताया कि 15 अप्रैल की शाम करीब 5.30 बजे वह अपनी ड्यूटी करके घर लौट रहा था। इलाइट के पास सब्जी लेने दुकान पर गया तो यहां पहले से मौजूद मोहित, अनिकेत, अमन खटीक अपने साथी सोनू यादव निवासी दूरदर्शन कॉलोनी पानी की टंकी के पास के साथ पहले से खड़े थे। आरोपियों ने रोक कर उससे शराब के लिए रुपये मांगे। रुपये देने से मना किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोगों ने उसे बचाया तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। इसकी शिकायत उसने गल्ला मंडी चौकी पुलिस से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने 17 अप्रैल की सुबह ड्यूटी पर जाते समय रोक लिया और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने लगे और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed