{"_id":"672fb6b9ef127b0e4109f8c7","slug":"youth-practicing-using-wooden-poles-lalitpur-news-c-131-ltp1001-123718-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: लकड़ी के पोल लगाकर अभ्यास कर रहे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: लकड़ी के पोल लगाकर अभ्यास कर रहे युवा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिलावन (ललितपुर)। विकास खंड महरौनी के पड़वा गांव में एक दो नहीं बल्कि दर्जनों युवा आर्मी और पुलिस में अपनी सेवा देकर गांव का नाम रोशन कर रहे हैं। इन्हीं से प्रेरित होकर गांव के अन्य युवा भी मेहनत कर फोर्स में जाने के लिए अभ्यास में जुटे हैं, लेकिन गांव में खेल मैदान व ओपन जिम की कमी इन युवाओं के रास्तों की बाधा बन रही है।
पड़वा गांव में मैदान व ओपन जिम नहीं होने के कारण गांव के युवा सड़क पर अंधेरे में दौड़ लगाने और लकड़ी के पोल लगाकर अभ्यास कर रहे हैं। यह जोखिम भरा है। सुबह होने से पहले अंधेरे में ही गांव के दर्जनों युवा बानपुर सड़क पर अभ्यास करते नजर आते हैं। सड़क पर अंधेरे में अभ्यास करने के दौरान एक युवक हादसे का शिकार भी हो चुका है। युवाओं ने गांव में खेल मैदान व ओपन जिम बनवाने की मांग जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी से की है।