फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Youth Injured in Assault Dies; Murder Alleged

Lalitpur News: मारपीट में घायल युवक की मौत, हत्या का आरोप

Wed, 15 Apr 2026 02:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Youth Injured in Assault Dies; Murder Alleged
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। कोतवाली के नकटा चौपड़ा निवासी दीपू प्रजापति (35) ने उपचार के दौरान मंगलवार को मेडिकल अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों ने पड़ोस के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। नकटा चौपड़ा निवासी दीपू प्राइवेट काम करता था। परिजनों ने बताया कि 10 अप्रैल को वह गुलाम गौस खान पार्क के पास स्थित खाती बाबा मंदिर में पूजा करने के लिए जा रहा था। पड़ोस में रहने वाले युवक उसे रोककर गाली गलौज करने लगे। आरोपी युवकों ने उसे लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। उसके प्राइवेट पार्ट में भी गहरी चोट आ गई थी। लहूलुहान हाल में उसे छोड़कर आरोपी वहां से भाग निकले। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। उसे नाजुक हाल में मेडिकल अस्पताल ले गए थे। तब से वह इमरजेंसी वार्ड में भर्ती था। कोतवाल विद्यासागर सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed