{"_id":"69a9d3f434543294ec0bf958","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-on-railway-track-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-152604-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, रेल पटरी पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, रेल पटरी पर मिला शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। संदिग्ध परिस्थिति में थाना जखौरा के ग्राम छिपाई निवासी 26 वर्षीय विजय पुत्र गेंदालाल की मौत हो गई। उसका शव गांव के बाहर रेल पटरियों पर मिला। मृतक के भाई ने गांव के ही विपक्षी पर विजय की पिटाई करने और जान से मारने की धमकी देने सहित हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।
मृतक के भाई अजय ने बताया कि तीन मार्च की शाम गांव के ही विपक्षी ने उसके भाई विजय को गालियां दी थीं और थप्पड़ मारने के बाद जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद उसका भाई लापता हो गया था। वे लोग भाई की खोजबीन में लगे थे लेकिन कोई पता नहीं चल रहा था। मंगलवार की रात करीब 10 बजे खोजबीन के दौरान गांव से बाहर बड़े पुल के समीप रेल पटरी पर विजय का शव पड़ा हुआ मिला।
इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और खेती किसानी करता था। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा। परिजनों की ओर से लगाए गए आरोप पर सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ-साथ जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य निकलकर आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।