फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Young Woman's Body Found Hanging from a Rope Noose in Room

Lalitpur News: कमरे में रस्सी के फंदे से लटकता मिला युवती का शव

Sun, 17 May 2026 01:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Young Woman's Body Found Hanging from a Rope Noose in Room
परिजनों ने आत्महत्या की आशंका जताई, कारण पता नहीं चला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम बडोखरा में 20 वर्षीय युवती का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या की आशंका जताई है।
परिजनों के अनुसार शुक्रवार को परिवार के सदस्य खेत पर गए हुए थे, जबकि नीतू घर पर अकेली थी। दोपहर में उसका भाई मोनू परीक्षा देकर घर पहुंचा। उसने खाना मांगने के लिए नीतू को आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

संदेह होने पर जब वह कमरे के अंदर गया तो लकड़ी के सहारे रस्सी के फंदे से नीतू का शव लटका मिला। यह देखकर उसकी चीख निकल गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थानाध्यक्ष बानपुर अरुण तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed