फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Young man who fell from the train after dozing off was found on the rail track, died

Lalitpur News: झपकी आने से ट्रेन से गिरा युवक रेल ट्रैक पर मिला, मौत

Mon, 15 May 2023 11:13 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Young man who fell from the train after dozing off was found on the rail track, died
ललितपुर। दोस्तों के साथ लखनऊ से मुंबई काम करने के लिए ट्रेन से जा रहा युवक झपकी आने से ट्रेन से गिर गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जनपद बहराइच के थाना रिलिया अंतर्गत ग्राम किशनपुरा निवासी शिवम गोस्वामी (18) पुत्र मुन्नालाल गोस्वामी रविवार की शाम को अपने दोस्त रोहित, रामकुमार, सुभाष और आदेश के साथ लखनऊ से मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में सवार होकर काम करने के लिए जा रहा था। सोमवार की सुबह करीब 5 बजे शिवम अपनी सीट से उठकर शौच करने के लिए गया। इसके बाद वह ट्रेन के गेट पर बैठ गया। तभी उसे झपकी आ गई और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया।
विज्ञापन

यात्री के ट्रेन से गिर जाने पर बोगी में मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया। शिवम के दोस्तों ने ट्रेन की चेन खींच दी। ट्रेन ललितपुर से आगे भोपाल की ओर करौंदा रेलवे स्टेशन के पास रुक गई। यात्रियों से मिली जानकारी पर शिवम के दोस्तों ने घटना के बारे में करौंदा रेलवे स्टेशन मास्टर बताया। स्टेशन मास्टर ने उन्हें ललितपुर की ओर आने वाली ट्रेन में बैठा दिया। सभी दोस्त ट्रेन में सवार होकर ट्रैक पर शिवम की खोजबीन करते हुए आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललितपुर और जखलौन रेलवे स्टेशन के बीच उन्होंने देखा कि खंभा नंबर 1027/26 के पास शिवम पटकी पर घायलावस्था में पड़ा था। वह लोग रेलवे कर्मचारियों की मदद से शिवम को जिला अस्पताल लेकर गए। यहां उपचार के दौरान शिवम की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दोस्त सुभाष ने बताया कि शिवम दो भाइयों छोटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed