फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Villagers deeply resent the dismal sanitation system; officials remain oblivious.

Lalitpur News: बदहाल सफाई व्यवस्था से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश, अधिकारी बेखबर

Tue, 22 Sep 2026 11:40 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Villagers deeply resent the dismal sanitation system; officials remain oblivious.
ग्राम के मुख्य रास्तों एवं मन्दिर के सामने फैली गंदगी एवं बहता नालियों का पानी
कडेसरा कलां/तालवेहट। ग्राम कडेसरा कलां में सफाई व्यवस्था दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन

त्योहारों का समय होने के बावजूद ग्राम के मंदिरों और रास्तों पर गंदगी फैली है। मुख्य मार्गों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। नालियां कचरे से पूरी तरह भरी पड़ी हैं। इस कारण नालियों का गंदा पानी अब सड़क पर बह रहा है। स्कूलों के आसपास और अंदर भी कूड़ा ही कूड़ा दिखाई देता है। ग्राम के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के चारों ओर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। इससे पढ़ने वाले बच्चों को जहरीले जानवरों का खतरा बना हुआ है। विद्यालय में बच्चों के पेयजल के लिए बने स्थान पर भी गंदगी फैली हुई है।
विज्ञापन

000000
अधिकारियों की अनदेखी
ग्रामीणों के अनुसार गांव की सफाई व्यवस्था की बदहाली की खबर देने के बाद भी संबंधित अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। सफाई व्यवस्था और भी बदहाल होती जा रही है। इस संबंध में जानकारी के लिए बीडीओ हरगोविंद गुप्ता को उनके सरकारी नंबर पर फोन लगाया गया लेकिन गलत नंबर बताते हुए काट दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
ग्राम प्रधान और अधिकारियों को गांव की सफाई व्यवस्था के बारे में कई बार बताया। परंतु किसी ने भी इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया। पूरे गांव में भारी गंदगी है। इसके कारण लोग संक्रमण का शिकार हो सकते हैं।-प्रदीप तिवारी, एडवोकेट
00000
ग्राम में पिछले पांच साल में एक बार भी नालियों की सफाई नहीं कराई गई, न ही कोई मरम्मत कार्य कराया गया, स्कूलों में भी भारी गंदगी फैली है।-राकेश अगरिया
00000000000
वर्जन
गांव में गंदगी की जानकारी मिली है वह बुधवार को बीडीओ को लेकर गांव का स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का निस्तारण कराएंगे। अभिजीत सिंह, एसडीएम तालबेहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed