फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Young man was murdered by strangulation, case registered

Lalitpur News: गला घोंटकर की गई थी युवक की हत्या, केस दर्ज

Sun, 14 Jul 2024 12:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Young man was murdered by strangulation, case registered
- चार दिन पहले जुगपुरा में तलैया में मिला था अज्ञात का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई गला घोंटने से मौत की पुष्टि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जुगपुरा स्थित पानी से भरी तलैया में मिले अज्ञात युवक की हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत की पुष्टि हुई है। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

शहर के मोहल्ला नेहरू नगर जुगपुरा में नौ जुलाई को बयरे वाली तलैया के पानी में एक युवक का सड़ा-गला शव मिला था। युवक की उम्र करीब 30 वर्ष थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की गला घोंटने से मौत होने की पुष्टि हुई। अब कोतवाली पुलिस ने तलैया में शव मिलने की सूचना देने वाले भज्जू अहिरवार पुत्र बारेलाल अहिरवार निवासी जुगपुरा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में युवक की हत्या की पुष्टि होने के बाद अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। मृतक युवक की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए आसपास के थाना क्षेत्र सहित बार्डर से सटे मध्य प्रदेश के थानों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी मृतक की शिनाख्त के लिए फोटो वायरल कर की गई है। ताकि, जल्द पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed