{"_id":"6a39869ad3253986f1081f56","slug":"young-man-takes-his-own-life-by-hanging-himself-with-a-shirt-in-front-of-his-wife-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-158420-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पत्नी के सामने शर्ट के फंदे पर लटक कर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पत्नी के सामने शर्ट के फंदे पर लटक कर युवक ने दी जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रनगांव(मड़ावरा)। पत्नी के सामने पेड़ पर चढ़कर शर्ट का फंदा बना कर पति लटक गया। जिसमें उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों ने बताया कि सोमवार को भागीरथ अपनी पत्नी के साथ मकोर वाले खेत पर गया था। इसी दौरान वह खेत में खड़े महुआ के पेड़ पर चढ़ गया और फंदे पर लटकने के लिए शर्ट का फंदा बनाने लगा। यह देखकर भागीरथ की पत्नी लगातार उसे नीचे उतरने और ऐसा कदम न उठाने के लिए समझाती रही। मगर भागीरथ शर्ट के फंदे को गले में डालकर लटक गया। शोर सुनकर आसपास के लोग खेत में पहुंच गए। ग्रामीणों ने पेड़ पर चढ़कर भागीरथ को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर थाना मड़ावरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। आत्महत्या का कारण बताने से परिजनों ने इंकार कर दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। खेती-किसानी करता था। उसकी शादी करीब सात वर्ष पहले हुई थी और उसका एक पुत्र है। थाना मड़ावरा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।