फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Young man dies under suspicious circumstances, body found hanging from a noose

Lalitpur News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, फंदे से लटका मिला शव

Sat, 26 Apr 2025 12:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Young man dies under suspicious circumstances, body found hanging from a noose
- पत्नी ने विपक्षियों पर लगाया घर से ले जाने और लूटपाट कर हत्या करने का आरोप, पुलिस को शिकायती पत्र दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी/ललितपुर। संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव मंदिर के पास सीढि़यों से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी ने तीन लोगों पर पति को घर से ले जाने और जेब में रखे दो लाख रुपये लूटकर हत्या करने का आरोप लगाया। मृतक की पत्नी ने एक शिकायती पत्र पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।

शुक्रवार की सुबह थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम नदनवारा निवासी राकेश (30) का शव संदिग्ध परिस्थिति में गांव में स्थित माता मंदिर के पास लोहे की सीढ़ियों से रस्सी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। फंदे पर युवक का शव लटकने की जानकारी होने पर मौके पर भारी संख्या में गांव के लोग पहुंच गए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी प्रीति ने बताया कि 24 अप्रैल की सुबह उसका पति काम से वापस आया था। शाम को गांव के तीन युवक उसके घर आए थे और पति को साथ ले गए थे। उसका पति अपने जेब में गाड़ी के दो लाख रुपये भी रखकर ले गए थे। जब रातभर राकेश घर नहीं आया तो वह पता लगाने पर विपक्षी के घर पंहुची। यहां पर उसके पति की बाइक घर में रखी मिली। लेकिन पति की कोई जानकारी नहीं मिली। इसी दौरान जानकारी मिली कि उसके पति का शव माता मंदिर के पास सीढि़यों से फंदे पर लटक रहा है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रीति ने पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया और विपक्षियों पर लूटपाट और हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। थाना जखौरा प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर चंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारण का पता चलेगा। मामले की जांच की जा रही है जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed