फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Young man dies under suspicious circumstances after returning home from the village.

Lalitpur News: गांव से घर लौटे युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Sat, 30 May 2026 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Young man dies under suspicious circumstances after returning home from the village.
पिता ने विपक्षियों पर लगाए शराब में विषाक्त पदार्थ मिलाकर पिलाने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। संदिग्ध परिस्थिति में कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम पनारी निवासी 30 वर्षीय धनीराम की बृहस्पतिवार की देर शाम को मौत हो गई। पिता ने गांव के तीन लोगों पर घर से फोन कर बुलाने और शराब में विषाक्त पदार्थ मिलाकर पिला देने का आरोप लगाया। शिकायती पत्र कोतवाली पुलिस को दिया, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
मृतक के पिता हरलाल ने बताया कि दो युवक व एक महिला गांव में रहकर शराब बनाते, बेचते हैं। इन लोगों ने ही बृहस्पतिवार की सुबह उसके पुत्र धनीराम को फोन करके बुलाया था। शाम करीब चार बजे वह घर लौट आया था। शाम करीब पांच बजे धनीराम की बहन रीना ने बताया कि वह बाहर जमीन पर सो रहा है और आवाज देने पर भी कोई हरकत नहीं कर रहा है। इस पर पिता धनीराम के पास पहुंचे और उसे हिलाया लेकिन कोई हरकत नहीं हुई। आनन फानन वह लोग उसे लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पिता ने एक महिला सहित तीन लोगों पर घर से बुलाकर धनीराम को शराब में विषाक्त पदार्थ मिलाकर पिला देने और इससे उसकी मौत होने का आरोप लगाया। इसके साथ करीब 200 ग्राम का चांदी का चूड़ा भी उतार लेने का आरोप लगाया। मृतक दो भाई-तीन बहन में बड़ा था और उसकी पत्नी करीब दो साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। मृतक के पिता हरलाल ने कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed