फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   young man died in accident

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Fri, 15 Jan 2021 02:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
young man died in accident
ded body1.jpg - फोटो : ded body1.jpg
तालबेहट। झांसी राजमार्ग पर ग्राम तेरई फाटक और जमालपुर के बीच एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना के बाद मौके पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है।
विज्ञापन

राजमार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि एक युवक का शव तेरई फाटक पुलिस चौकी के आगे ललितपुर की ओर सड़क पर पड़ा है। मौके पर गई पुलिस ने मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन उसका चेहरा अन्य वाहन की चपेट में आने से पहचाना नहीं जा रहा था। बाद में मृतक के परिजनों ने उसकी पहचान की। मृतक कोतवाली के अंतर्गत ग्राम सेरवासकलां निवासी वीरू (18) पुत्र मंगी ढीमर था। तेरई फाटक पुलिस चौकी प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मृतक के पिता के अनुसार वह बुधवार को रात में अपने एक रिश्तेदार के यहां ग्राम जमालपुर गया था। संभावना जताई जा रही है कि रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी होगी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed