फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   young lady suicide

युवती ने फांसी लगाकर दी जान...

Tue, 15 Jun 2021 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
young lady suicide
ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत कस्बा जाखलौन निवासी एक युवती ने घर में फांसी लगा ली, भाइयों ने उसे फंदे पर लटकता देखा तो तत्काल उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती दो भाइयों में इकलौती बहन थी। परिजनों के अनुसार वह आठ माह पहले मानसिक रूप से बीमार थी लेकिन अब ठीक थी। फांसी लगाने का कारण पता नहीं चला।
विज्ञापन

कस्बा जाखलौन देवगढ़ मार्ग निवासी आयुषी (21) पुत्री चंद्रभान रजक सोमवार को सुबह करीब 10 बजे घर पर ही थी और अपने मामा के यहां मध्य प्रदेश के बीना जाने की तैयारी कर रही थी। बीना से उसे जिला सागर में एक अस्पताल में भर्ती उसके भतीजे को देखने जाना था जबकि उसके माता-पिता पहले से ही सागर गए हुए थे, घर में दो भाई थे।
विज्ञापन

बीना जाने के लिए तैयार होने के लिए वह अपने कमरे में चली गई। भाइयों ने समझा कि वह तैयार हो रही है। जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो बड़े भाई अक्षय ने उसे आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर उसने कमरा खोलने का प्रयास किया, लेकिन कमरा अंदर से बंद था, जिस पर उसने किसी प्रकार आसपास के लोगों को बुलाकर कमरे का दरवाजा खोला तो आयुषी छत के कुंदे पर रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटक रही थी, यह देख उसने अन्य परिजनों की मदद से बहन को फंदे से उतारा और जिला अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने सागर गए उसके माता-पिता को घटना की जानकारी दी। मृतका के चाचा नरेंद्र ने बताया कि उसकी भतीजी करीब छह से आठ माह पहले मानसिक रूप से बीमार चल रही थी, लेकिन अभी ठीक थी। उसने यह कदम किन कारणों से उठाया, इसकी जानकारी उसे नहीं है। मृतका दो भाइयों में इकलौती बहन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed