फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Yogi for the state and Modi for the center: MP

सूबे के लिए योगी और केंद्र के लिए मोदी जरूरी-सांसद

Sun, 10 Oct 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Yogi for the state and Modi for the center: MP
ललितपुर। राज्य सभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि देश और प्रदेश में विकास तेज गति सो हो रहा है इसे आगे जारी रखने के लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगे भी जरूरत है। उन्होंने कहा कि आप सभी ने 50 साल तक कांग्रेस को आंख बंद कर वोट दिया अब 20 साल तक आंखें खोलकर भाजपा को वोट दे तो देश तरक्की की बुलंदी पर होगा। वह शनिवार को शहर के एक मैरिज गार्डन में आयोजित नरेंद्र भैया यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकल फॉर वोकल एवं मेक इन इंडिया जैसी सरकार की योजनाओं से हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री ने शिल्पकारों तक को संसद में बैठाया और गरीबों के लिए बहुत सारा काम सरकार कर रही है। नए कृषि कानून की हर गांव में इकाई बनाई जाएगी जिससे किसान अपनी फसल सीधा बेच सकेगा और उसका लाभ भी ले सकेगा। विशिष्ट अतिथि डॉ. परवेंद्र सिंह जांगड़ा ने कहा की जनता जाग जाएगी तो सारी समस्या खुद व खुद खत्म हो जाएगी। राज्य सभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, डॉ. प्रवेंद्र जांगड़ा, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र झां सहित कई प्रमुख लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर ब्रिगेड के पदाधिकारियों ने किसानों व नौजवानों की समस्याओं सहित 10 सूत्री ज्ञापन सांसद को दिया। इस मौके पर आदित्य दुबे ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में कई गांवों से किसान एवं प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed