फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   yoga for health

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए किया योगासन

Sat, 22 Jun 2019 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
yoga for health
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए किया योगासन
विज्ञापन

पाली/ मड़ावरा/ महरौनी/ तालबेहट। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले भर में योग दिवस मनाया गया। ग्रामीण लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योग का महत्व बताते हुए कहा कि निरोग रहने के लिए योग करना बहुत जरूरी है।
पाली में लोगों ने सूर्य नमस्कार किया और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग की विभिन्न मुद्राओं के माध्यम से योगासन किया। ‘ओम’ की ध्वनि से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी नरेंद्र सिंह एवं पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष महेंद्र रसिया ने शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करें। पूजा में ताली बजाना भी योग का हिस्सा है।
विज्ञापन

योग दिवस के अवसर पर किसी ने घर पर अकेले तो किसी ने दोस्तों की महफिल के साथ योगाभ्यास किया। सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में योगाभ्यास कराते हुए योगाचार्य/ पूर्व पार्षद राजकुमार चौरसिया ने अनुलोम, विलोम, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार कराया और प्रतिदिन योग करने से होने वाले लाभ की जानकारी दी। एमएसडी महाविद्यालय संस्थापक विजय सिंह निरंजन ने कहा कि योग हमारी प्राचीन संस्कृति व सभ्यता का हिस्सा है। इस मौके पर शिवशरण शुक्ला, गोपाल साहू, सुनील नामदेव, उमाशंकर चौरसिया, चरन सिंह, जगदीश प्रधान, प्रदीप जैन, संजीव चौरसिया ने योगाभ्यास में भाग लिया। बार में योग दिवस के मौके पर विभिन्न लोगों ने योग किया। योग का महत्व बताते हुए कहा कि योग करने से कई तरह की बीमारियां स्वत: नष्ट हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीवन का अभिन्न हिस्सा है
ललितपुर। ललितपुर पावर जेनरेशन कंपनी ने बजाज प्लांट परिसर में योग दिवस मनाया। मुख्य अतिथि कंपनी के यूनिट हेड एएन सार, मैत्री महिला क्लब की अध्यक्ष अलका सार। मुख्य अतिथि ने कहा कि योग हमारे जीवन का अभिन्न भाग है। आरएन बेदी ने योगाचार्य की भूमिका निभाई। टीपी चंद्रवंशी, पीएन झा, अखिलेश खुरसबार, डॉ बी पी सिंह, पीके सिंह, सुजीत चंद्रा, अजीत सिंह, अभिनव भारद्वाज, मिलिंद करमरकर, मीर सिंह, नवनीत द्विवेदी, निर्मला चंद्रवंशी, रीना सिंह, शशी सिंह आदि मौजूद रहे। इसी तरह अर्जुन खिरिया में पांचवा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उप स्वास्थ केंद्र में मनाया गया। शुभारंभ उप स्वास्थ केंद्र प्रभारी डॉ. यशवंत ने किया। इस मौके पर एएनएम मंजू पटेल, संगनी संगीता दुबे, आशा कविता पस्तोर, सोना देवी महाराजपुरा, आभा देवी, नंदनी, विकास, संगीता यादव, रविकांत आदि मौजूद रहे।
छात्रों से लेकर खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
उमरिया/जमोरा। ग्लोरियस पब्लिक स्कूल में योग दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य अमर सिंह, अध्यापक, विद्यार्थियों के साथ ग्रामीणों ने योग किया। शारीरिक शिक्षा अध्यापक वीरेंद्र विश्वकर्मा ने योगाभ्यास कराया। इस मौके पर संजीव पटेल, गोलूराजा, सुजान पटेल, संजय सिंह, मुकेश पटेल, ब्रजेश पटेल, संतोष पटेल, भगत सिंह, फूलचंद अहिरवार मौजूद रहे। मड़ावरा में योग दिवस ब्लॉक मुख्यालय परिसर में मनाया गया। शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी रामगोपाल वर्मा ने किया। योग शिविर में बच्चे, महिलाएं और युवा, प्रशासनिक अधिकारी से लेकर खिलाड़ी, महिलाएं, विकास विभाग के अधिकारी, शिक्षक, समाजसेवी, अधिवक्ता, छात्र-.छात्राओं आदि ने योग किया। योग गुरु भवानी शंकर सिंह, सुरेंद्र सिंह, चंद्रपाल ने योग क्रियाएं कराईं। योग गुरु भवानी शंकर सिंह ने जानकारी दी। पतजंलि महिला प्रभारी सुनीता राजपूत, अनुदेशक मानसिंह, युवा भारत सदस्य पीके त्रिपाठी, अमित भंडारी, मनोज नामदेव, भीम सिंह, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी आलोक दुबे आदि मौजूद रहे।
शरीर को स्वास्थ रखने के लिए करें योग
बांसी। इंटरमीडिएट कॉलेज में योगाभ्यास कराया गया। कला प्रशिक्षण दे रहे कला अनुदेशक गोपाल सोनी ने विभिन्न आसनों के बारे में बताया। इस दौरान प्रधानाचार्य जीपी अहिरवार, सुदामा प्रसाद दुबे, रमाकांत गोस्वामी, महेशशरण सेन, खेमचंद्र नामदेव, कृष्णकांत गोस्वामी मौजूद रहे। महरौनी में सरस्वती शिशु मंदिर में योग दिवस मनाया गया। एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद ने कहा कि शरीर को स्वस्थ्य रखना है तो योग को अपनाना पड़ेगा।
सैकड़ाें योग साधकों ने लिया हिस्सा
तालबेहट। कसबे में योग दिवस पर को सेना एवं नगर पंचायत के सहयोग से भारतगढ़ दुर्ग के अंदर योग कराया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि बिग्रेडियर डीपी सिंह, विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी कृष्ण कुमार सिंह सहित अन्य अतिथियों ने दीप जलाकर किया। बिग्रेडियर डीपी सिंह ने कहा कि आज के प्रदूषित एवं भाग दौड़ भरी जिंदगी में मनुष्य अधिकांश समय तनाव ग्रस्त रहता है। नगर पंचायत अध्यक्ष मुक्ता सोनी ने कहा कि योग से हम अपना जीवन निरोगी बना सकते हैं। पंतजलि योग समिति के जिलाध्यक्ष डॉ. हरिश्चंद्र झा के निर्देशन में राजेश शुक्ला, निखिल करौलिया और सुशीला ओझा ने योग साधकों को योगाभ्यास कराया। सहयोग करने वालों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी पंकज सिंह ने आभार जताया। सीओ विनोद सिंह, तहसीलदार मनोज कुमार सरोज, प्रभारी निरीक्षक उदयभान गौतम, सैन्य अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
छात्रों को दिया प्रशिक्षण
बानपुर। कस्बे में योग दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने विचार रखे। आशीष रावत, देवेंद्र गुप्ता, अरुण द्विवेदी, बृजेश, नन्हे राजा, रविंद्र, आमिर खां मंसूरी, राहुल राजा, कुलदीप सिंह, दीपक गौर, समद पठान, रामदयाल व प्रिंस उपस्थित रहे। ग्राम वीर के राजकीय हाईस्कूल में योगाचार्य डॉ. मोहन सिंह ने छात्रों को योग का प्रशिक्षण दिया। अध्यक्ष थोवन लाल कुशवाहा, प्रधानाचार्य जलील खान, मनमोहन कुशवाहा, लीलाधर, साकेत चौरसिया, राजकुमार मौजूद रहे।

सीएससी केंद्रों पर कराया योग
योग दिवस के अवसर पर सीएससी एसपीवी (कॉमन सर्विस सेंटर) द्वारा जनपद के सीएससी केंद्रों पर योग का कैंप लगाकर लोगों को स्वस्थ रहने तथा सीएससी की प्रमुख सेवाओं के बारे में बताया गया। गांव भरतपुरा, सैदपुर और पुरा बिरधा में योग कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम प्रधान द्वारा की गई। इस अवसर पर जिला प्रबंधक अभिमन्यु शर्मा और मो. अंसार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed