फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Yellow alert for heavy rain in Jhansi-Lalitpur until the 5th.

Lalitpur News: झांसी-ललितपुर में पांच तक भारी बारिश का येलो अलर्ट

Thu, 03 Sep 2026 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Yellow alert for heavy rain in Jhansi-Lalitpur until the 5th.
झांसी। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण बुधवार को मानसून दोबारा सक्रिय हो गया है। शाम को हुई बारिश के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आगामी पांच सितंबर तक भारी बारिश के आसार जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

लगातार चार दिन बारिश से फसलों पर दोबारा खतरा मंडराने लगा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को ही मौसम को लेकर चेतावनी जारी की थी। विभाग ने बताया था कि मानसून पश्चिमांचल से बुंदेलखंड में बांदा के रास्ते प्रवेश करेगा। दोपहर तक इसके झांसी और ललितपुर में पहुंचने की संभावना थी। चेतावनी के अनुसार, सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और रिमझिम बारिश हुई। दिनभर बादल छाए रहने के बाद शाम पांच बजे के आसपास जमकर बारिश हुई।
विज्ञापन

करीब एक घंटे की इस बारिश से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आई। मौसम विशेषज्ञ आदित्य सिंह ने बताया कि मानसून दोबारा सक्रिय हो गया है। उन्होंने कहा कि पांच सितंबर तक भारी बारिश के आसार बन गए हैं। यह येलो अलर्ट झांसी और ललितपुर के लिए जारी किया गया है। वहीं, ललितपुर में अति वर्षा के आसार को देखते हुए आज ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों पर संभावित नुकसान
अगस्त में हुई बारिश से खरीफ की मूंग, तिल और कुछ क्षेत्रों में जलभराव से मूंगफली को पहले ही भारी नुकसान हुआ है। यदि दोबारा लगातार बारिश होती है, तो उड़द की बची हुई फसल को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा, मूंग, तिल और उड़द की शेष फसलें भी प्रभावित होंगी। फूलों और गोभी, पत्तागोभी, बैंगन जैसी सब्जी की फसलों को भी क्षति पहुंच सकती है।

किसानों के लिए सलाह
उप कृषि निदेशक बुद्धदेव द्विवेदी ने किसानों को जलभराव से फसलों को बचाने के लिए पर्याप्त इंतजाम करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि किसान अपने खेतों में पानी निकासी की उचित व्यवस्था करें। आगामी दिनों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यह सावधानी आवश्यक है। किसानों को अपनी फसलों की लगातार निगरानी करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed