फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Worship done with devotion on Nag Panchami, demonstration by Akharas

Lalitpur News: नागपंचमी पर श्रद्धा से किया पूजन, अखाड़ों का प्रदर्शन

Wed, 30 Jul 2025 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Worship done with devotion on Nag Panchami, demonstration by Akharas
ललितपुर। नागपंचमी के मौके पर मंगलवार को अखाड़ों में मिट्टी का और हनुमानजी का पूजन किया गया। इसके साथ ही पहलवानों व विद्यार्थियों ने अपनी विधा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नागपंचमी का दिन अखाड़ों व व्यायामशालाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। माना जाता है कि नागपंचमी का त्योहार मिट्टी से जुड़ा हुआ है और इस दिन अखाड़ों व व्यायामशालाओं में पहलवान व विद्यार्थी धरती मां और हनुमानजी की पूजा करते हैं। इसी के चलते मंगलवार को भारत सेवा मंडल व्यायामशाला में हनुमानजी का विधि विधान से पूजन किया गया। सभी ने एक साथ आरती की। इसके बाद पहलवानों और विद्यार्थियों ने हैरतअंगेज प्रदर्शन किए। रात आठ बजे पूजन के बाद सभी ने अपने करतब दिखाए। इस मौके पर संरक्षक राकेश नामदेव, महेश राठौर, बृजेश चतुर्वेदी, राजेश दुबे, राकेश तामियां, कमलेश साहू, राजेंद्र ताम्रकार, मानू शर्मा, मनीराम पाल, रूपेश शर्मा, रोहित साहू, गुलजारी कुशवाहा, पुष्पेंद्र मौसम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, मोहल्ला घुसयाना स्थित बृजधाम अखाड़ा में भी बुजुर्ग पहलवान राम सिंह यादव ने मिट्टी का और हनुमानजी का पूजन किया। इसके अलावा शहर में गऊशाला अखाड़ा, हनुमानदल अखाड़ा, कंचन व्यायामशाला, आजाद व्यायामशाला, लवकुश व्यायामशाला, महाकाल अखाड़ा, संकट मोचन व्यायामशाला, कौशल किशोर व्यायामशाला समेत सभी व्यायामशालाओं व अखाड़ों में पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed