{"_id":"6af6215aa4131ac3ac061592","slug":"villagers-troubled-by-dust-blocked-the-road-lalitpur-news-c-131-1-ltp1029-166637-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: धूल से त्रस्त ग्रामीणों ने किया सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: धूल से त्रस्त ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
विज्ञापन
पुलवारा में सड़क जाम होने पर खड़े वाहन व मौके पर मौजूद पुलिस। फोटो- संवाद
बार/पुलवार। बार से बांसी मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे उड़ रही धूल के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने धूल से परेशान होकर सड़क पर जाम लगा दिया।
सड़क पर गिट्टी डालकर काम बंद कर दिया गया है। वाहनों के गुजरने से दिन भर धूल के गुबार उड़ते रहते हैं। सड़क किनारे बसे लोगों का घरों के बाहर बैठना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक माह से कार्य बंद पड़ा है। दिवाली पर की गई सफाई भी दो दिन में ही धूल से खराब हो गई। लगातार उड़ रही धूल से श्वास और एलर्जी जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं। घरों में धूल जाने से लोग अधिक परेशान हैं। इससे बीमारियों का खतरा भी सता रहा है। जाम लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
पुलिस की कार्रवाई और ग्रामीणों की चेतावनी
जाम की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुधाकर पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान से सुना। थानाध्यक्ष ने संबंधित कार्यदायी संस्था के ठेकेदार से बात कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो वे फिर से आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
ठेकेदार की लापरवाही और स्वास्थ्य पर असर
बांसी से ब्लॉक बार मुख्यालय तक 15 किलोमीटर लंबे मार्ग का उच्चीकरण किया जा रहा है। पहले यह सड़क काफी संकरी थी। ठेकेदार की उदासीनता के कारण कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। धूल को रोकने के लिए पानी का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है। इससे राहगीरों को दुर्घटना का खतरा बना हुआ है और आसपास के लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ हो रहा है।
-- -- -- -- -- -
पुलवारा में जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्या सुनी। सड़क निर्माण करा रहे ठेकेदार से बात की और आश्वासन दिलाकर जाम खुलवाया।
सुधाकर पांडेय, थानाध्यक्ष बार