फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   world aids day

एड्स जागरूकता को लेकर निकली रैलियां

Wed, 02 Dec 2015 12:58 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Wed, 02 Dec 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
world aids day
ललितपुर। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता रैलियां निकाली गईं। मंगलवार को जिला एड्स नियंत्रण सोसायटी की ओर से घंटाघर चौराहे से रैली निकाली गई। इसे सीएमओ डा. सतेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखा रवाना किया। रैली घंटाघर, शनिचरा चौराहा, तालाबपुरा से सीएमओ कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में शामिल स्कूली बच्चे अपने हाथों में जागरूकता स्लोगन लिखे बैनर लिए थे। रैली में शामिल लोगों को एचआईवी के फैलने व बचाव के तरीकों के बारे में बताया।
विज्ञापन


 इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बृजेश दीक्षित, डा. डी सी दोहरे, डा. जे एस बक्शी, बाबू लाल गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, अनिल कुमार पटैरिया, विवेक सिंह, डा. पंकज शर्मा आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


वहीं, वीरांगना अवंती बाई युवा संगठन समिति की ओर से ग्राम अंडेला में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में गांव के पूर्व माध्यमिक स्कूल, प्राथमिक विद्यालय व सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने हिस्सा लिया। स्कूली बच्चों ने ग्रामीणों को एड्स जागरूकता के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर परशुराम, हरगोविंद, प्रदीप कुमार, विक्रम, कप्तान, रामगोपाल, श्रीपाल, सोन सिंह, शालिगराम, राघवेंद्र, कमल, महेंद्र, राजपाल, अखिलेश आदि उपस्थित रहे।  छात्रपति शिवाजी एमएसडी कॉलेज पाली में विश्व एड्स दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डा. राजेंद्र प्रकाश ने रैली को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाविद्यालय से शुरू होकर रैली बस स्टैंड, कुरयाना वार्ड सहित अन्य इलाकों से घूमते वापस महाविद्यालय पर समाप्त हुई। कार्यक्रम में नरेश कुमार निरंजन, डा. सोनू श्रीवास्तव, बीना देवी, करुणाकर शर्मा, विवेक नामदेव, धर्मेंद्र, अरुण कुमार, रमेश बाबू, सुनील कुमार, उत्तम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed