Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Work at VB-G Ramji will remain suspended for twenty days.

Lalitpur News: बीस दिन बंद रहेगा वीबी-जी रामजी का काम

Tue, 03 Nov 2026 01:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Work at VB-G Ramji will remain suspended for twenty days.
फसल बोआई को लेकर 20 नवंबर तक जिले में नहीं होंगे काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नवंबर माह में रबी सीजन की खेती-किसानी के महत्वपूर्ण कार्यों को देखते हुए वीबी-जी रामजी योजना के तहत बीस दिनों तक काम बंद रहेगा। मजदूर अपनी खेती-किसानी, गेहूं की बोआई सहित अन्य कृषि कार्य करेंगे।
जिले में 415 ग्राम पंचायतें हैं। गांव के लोगों को मजदूरी देने के लिए वीबी जी रामजी योजना चलाई जा रही है । जिसके तहत जनपद में 1.90 लाख जाॅब कार्ड धारक हैं। इसमें 1.21 लाख सक्रिय जॉबकार्ड धारक हैं। लेकिन वीबी जी रामजी में साल भर में 60 दिन काम बंद रहेगा। जोकि वर्ष में अलग-अलग माह में खेती किसानी के काम के दिनों को शामिल किया गया है। इस साल जुलाई माह से जिले में वीबी जी रामजी योजना लागू हुई थी। अब रबी का सीजन आ गया और फसल बोआई में किसान जुट गए हैं। इसको लेकर एक नवंबर से बीस दिनों के लिए वीबी जी रामजी के काम बंद कर दिए गए हैं। बीस दिन गुजर जाने के बाद वीबी जी रामजी के कार्य पुन: शुरू होंगे।
विज्ञापन

------------
साल में 60 दिन खेती के लिए दिन किए गए हैं आरक्षित
खेती-किसानी के व्यस्त समय को ध्यान में रखते हुए वीबी जी राम जी में वर्ष में तीन बार 20-20 दिन का कार्य विराम निर्धारित किया गया है। जिसमें जुलाई माह, रबी सीजन में फसल बोआई और इसके बाद फसल कटाई का समय शामिल है। योजना में 60 दिन काम बंद रखने का उद्देश्य फसल बोआई से लेकर कटाई जैसे महत्वपूर्ण कृषि कार्यों के दौरान मजदूरों की उपलब्धता बनी रहने को बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
फैक्ट फाइल
- 121786 सक्रिय जॉब कार्ड धारक
- 4647889 इस वित्तीय वर्ष में मानव दिवस सृजित का लक्ष्य
- 819255 मानव दिवस सृजित अब तक
-----------
वीबी जी रामजी योजना में वर्ष में तीन बार 20-20 दिन तक काम बंद करना निर्धारित किया गया है। जुलाई माह से शुरू हुई इस योजना में रबी के सीजन में फसल बोआई के समय एक नवंबर से बीस दिनों के लिए काम बंद किया गया है। इसके बाद गांव के विकास कार्यों में जॉब कार्ड धारकों को पुन: काम दिया जाएगा।
-रमेश कुमार यादव, डीसी वीबी जी रामजी



--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed