{"_id":"633b3202a1c5ea7c9300aced","slug":"women-should-be-aware-of-their-rights-lalitpur-news-jhs2301437158","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को हो अपने अधिकारों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को हो अपने अधिकारों की जानकारी
विज्ञापन
ललितपुर। अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को भगवान आदिनाथ कॉलेज ऑफ एजूकेशन में महिला सशक्तीकरण पर संगोष्ठी हुई। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए तभी वह सशक्त होंगी।
महाविद्यालय के प्रबंधक प्रदीप कुमार जैन ने कहा, सरकार महिलाओं को सशक्त करने के लिए तमाम योजनाएं चला रही है। साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए कडे़ कानून बनाएं है। लेकिन आज भी अधिकांश महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी नहीं है। महिलाओं को अधिकारों की जानकारी तभी होगी जब वह शिक्षित हों। इसलिए प्रत्येक परिवार को बेटियों को शिक्षा जरूर दिलाना चाहिए। प्राचार्य सुनील कुमार ने कहा कि शिक्षित महिला परिवार की तरक्की में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वह अपने घर के आसपास की अशिक्षित महिलाओं को पढ़ाने के साथ ही बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए प्रेरित करें। तभी वह सशक्त होगी। डीएलएड विभाग अध्यक्ष निधि जैन ने कहा कि जैसा व्यवहार हम अपने लिए चाहते हैं वैसा ही व्यवहार हमें अन्य के लिए करना चाहिए। हम सभी अपने और अपने परिवार की महिलाओं के लिए सम्मान का नजरिया चाहते हैं तो यह नजरिया हमें दूसरे लोगों के लिए भी रखना चाहिए, जिससे समाज में अच्छा संदेश जाए हम सुधरेंगे, युग सुधरेगा, हम बदलेंगे, युग बदलेगा। इस मौके पर महाविद्यालय स्टाफ व छात्राएं मौजूद रहीं।
शिक्षा की कमी से आज भी ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी नहीं है। इसके लिए उन्हें खुद आगे आना होगा।-सौम्या जैन
महिला सशक्त होगी तभी वह संघर्षों का सामना कर सकेगी। इसके लिए जरूरी हो कि महिला सशक्तीकरण की योजनाओं की उसे जानकारी हो।-रक्षा
इस तरह की गोष्ठियों से काफी जानकारियां मिलती है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस तरह के कार्यक्रम होने से महिलाएं लाभान्वित होंगी ।-सविता राजा
हम अपने घर के आसपास रहने वालों को बेटियों की शिक्षा के लिए जागरूक करेंगी, जिससे आगे चलकर उन्हें अपने अधिकारों के लिए परेशान न होना पड़े।-संजना