फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Women are not as maternal use toilet

प्रसूता महिलाएं नहीं कर पातीं प्रसाधन का उपयोग

Tue, 28 Jul 2015 02:02 AM IST
ललितपुर ब्यूरो
ललितपुर ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
सिलावन (ललितपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी में प्रसव कक्ष के पास बने प्रसूता महिलाओं के प्रसाधन कक्ष का उपयोग प्रसूता महिलाएं नहीं कर पा रही हैं। ओपीडी के महिला प्रसाधन पर भी हमेशा ताला लटका रहता है, जिससे महिला मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन, स्वास्थ्य केंद्र प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने में अक्षम साबित हो रहा है।


 यहां तक कि प्रसूता महिलाओं को लघुशंका के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। प्रसव कक्ष के पास प्रसूता महिलाओं के शंका समाधान के लिए प्रसाधन बना हुआ है, ताकि महिलाओं को ज्यादा दूरी तक चलकर लघुशंका के लिए नहीं जाना पड़े। लेकिन, प्रसाधन कहीं गंदा नहीं हो जाए इसके कारण स्टाफ द्वारा महिलाओं को उसका उपयोग नहीं करने दिया जाता है। इस वजह से  प्रसूता महिलाओं को बीस मीटर दूर औषधि भंडार रूम के पास प्रसाधन के लिए जाना पड़ता है। इन हालातों में कई बार महिलाएं हादसे की शिकार भी हो चुकी है। इतना ही नहीं, ओपीडी में बने महिला प्रसाधन कक्ष पर भी हमेशा ताला लटका रहने के कारण महिला मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी होने के बाद भी स्वास्थ्य केंद्र प्रबंधन मूकदर्शक बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed