फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   women anetik sambhand report file

महिला से अवैध संबंध बनाने व प्रताड़ित करने में रिपोर्ट दर्ज

Thu, 29 Sep 2022 10:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
women anetik sambhand report file
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक कालोनी निवासी महिला को बहला फुसलाकर जबरन अवैध संबंध बनाने एवं मारपीट कर प्रताड़ित करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर बताया कि वह अपने पति से अलग रहती है और मजदूरी कर भरण पोषण करती है। करीब दस माह पहले मोहल्ला सदनशाह निवासी राजेशलाल जो दूध देने आता जाता था, जिससे उसकी उससे पहचान हो गई। उक्त व्यक्ति ने उसे अपनी बातों में बहला फुसला लिया और उसे संबंध बना लिए। बीते रोज 26 सितंबर को सुबह साढ़े नौ बजे जब वह घर पर पूजा कर रही थी, तभी वह आया और उससे जबरन अवैध संबंध बनाए और उसे अपने घर ले जाकर मारपीट करने लगा। वह किसी प्रकार वहा से बचकर भाग आई। कोतवाली पुलिस ने उक्त मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक महिला को बहला फुसलाकर उससे अवैध संबंध बनाने के मामले में शिकायत की गई थी, इस मामले में आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गोपाल कृष्ण चौधरी, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed