{"_id":"69d6b63cb2c4c815ee0e4080","slug":"womans-body-found-hanging-under-suspicious-circumstances-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-154448-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
परिजनों का आरोप : पड़ोसी ने दी थी धमकी, हत्या कर शव फंदे से लटकाया
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना जाखलौन क्षेत्र के ग्राम दावनी में संदिग्ध परिस्थितियों में 32 वर्षीय रानी का शव मंगलवार को घर के कमरे के अंदर रस्सी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक परिवार पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।
मृतका के चचेरे जेठ राकेश के अनुसार, मंगलवार को रानी घर पर अकेली थी। उसका पति जगभान काम पर गया था, जबकि बच्चे स्कूल गए थे। दोपहर में जब पुत्र देवांश स्कूल से लौटकर घर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने परिजनों और मोहल्ले के लोगों को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे लोगों ने कमरे के ऊपर बने रोशनदान से झांककर देखा तो रानी का शव फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोशनदान के जरिये बच्चे को अंदर भेजकर दरवाजा खुलवाया और शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि मंगलवार सुबह पड़ोस के एक परिवार ने रानी से विवाद किया था और उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। परिजनों का कहना है कि उसी परिवार ने रानी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। मृतका के दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं।
थानाध्यक्ष जाखलौन अर्जुन सिंह ने बताया कि अब तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।