फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   woman fired herself

अपहरण के बाद मिली युवती ने लगाकर दी जान

Tue, 31 Dec 2019 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
woman fired herself
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला नेहरु नगर में अपहरण के बाद घर लौटी युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। घर लौटी युवती ने परिजनों को हाथ- पैर खोलकर अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भागने की बात बताई थी।
विज्ञापन

मोहल्ला नेहरु नगर आयुर्वेदिक अस्पताल के पास निवासी एक युवती ने सोमवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे बंद कमरे में पंखे पर दुुपट्टे से फांसी लगा ली थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला और नेहरुनगर चौकी इंचार्ज संदीप सिंह सेंगर पुलिस कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर निरीक्षण करने के बाद युुवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उधर, युवती के पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पुत्री 27 दिसंबर को जिला अस्पताल गई थी। वापस लौटते समय चार अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था। उसने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। इस पर उसने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार को शाम करीब साढ़े चार बजे डायट ऑफिस के सामने स्थित हनुमान धारा मंदिर से फोन करके उसे बुलाया कि उसकी पुत्री मंदिर के पास है। इस पर वह वहां गया और पुत्री को लेकर पुलिस के पास गया, जहां उसके बयान दर्ज कराए गए। इसके बाद वह पुत्री को लेकर रात में घर चला गया। सुबह पुत्री ने फांसी लगा ली। पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बांध कर रखा, चाकू से डराया धमकाया
मृतका के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री ने पुलिस के सामने बयान दिया है कि 27 दिसंबर को जिला अस्पताल से जब वह घर की ओर आ रही थी, तभी चार लोगों ने पकड़कर उसे कार में डाल लिया और जंगल में ले गए। उस समय उसे होश नहीं था। फिर उसके हाथ- पैर बांध दिए व चाकू दिखाकर धमकी देते रहे। पापा का मोबाइल नंबर मांगते रहे। दो दिन तक बंधक बनाकर रखा। 28 दिसंबर को वह लोग वहां से चले गए, तो उसने अपने बंधे हाथ मुंह से खोले और छिप गई। 29 दिसंबर की शाम को हनुमानधारा मंदिर के पास पहुंची, जिसके बाद कुछ लोगों ने पापा का नंबर पूछकर उन्हें बुलाया।

----------------
एक व्यक्ति ने रविवार को कोतवाली आकर तहरीर दी थी, जिसमें उसने लड़की के अपहरण की बात कही थी। लड़की भी उसके साथ में आई थी। उस लड़की के बयान लिए गए थे। सोमवार को लड़की ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली। तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। लड़की ने आत्महत्या किन कारणों से की, इसकी जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- कैप्टन एमएम बेग, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed