फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   woman dimand self sucied with family

महिला ने की परिवार समेत इच्छा मृत्यु की मांग

Sun, 21 Jul 2019 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
woman dimand self sucied with family
महिला ने की परिवार समेत इच्छा मृत्यु की मांग
विज्ञापन

ललितपुर। थाना महरौनी अंतर्गत निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में उसने पुलिस अधीक्षक से परिवार समेत इच्छा मृत्यु प्रदान करने की मांग की है।
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि एक युवक ने उसके पति को एमपी की एक जेल से निकलवाने और मुकदमा को खत्म कराने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसके बाद वह लगातार उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। दो माह पहले जब उसे छह माह का गर्भ हो गया तो उसने मिलने से इंकार कर आरोपी के द्वारा उसकी व उसके परिवार की हत्या कराने व उसको नौकरी से बर्खास्त कराने एवं उसकी अश्लील वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि पुलिस व उच्चाधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब आरोपी शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने एसपी से कार्रवाई की मांग की, कार्रवाई नहीं होने पर उसे व उसके परिवार को इच्छा मृत्यु प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed