फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Woman dies under suspicious circumstances, body found hanging

Lalitpur News: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, फंदे पर लटका मिला शव

Sun, 26 Oct 2025 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, body found hanging
मायके पक्ष ने लगाए ससुरालीजनों पर आरोप, ससुरालीजनों ने कहा - आत्महत्या की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। कस्बा के बरियारपुर पुरा मोहल्ले में शनिवार को 30 वर्षीय सविता का शव संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटका मिला। ससुरालीजनों ने गृहकलह के चलते आत्महत्या बताया तो मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया।
मृतका के पति सुखराम ने बताया कि शनिवार को वह कुछ काम से अपने बड़े बेटे के साथ घर से बाहर गया था। छोटा पुत्र घर पर था, घर के अन्य सदस्य कुआं-खेत पर थे। इस दौरान उसकी पत्नी सविता ने कमरे में घुसकर और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था। जब वह घर आया तो उसके छोटे बेटे ने बताया कि मां कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया है। कमरे में जालीदार खिड़की जो गुम्मों से बनाई गई थी। उसे तोड़कर अंदर पहुंचा और सविता फंदे पर लटक रही थी। उसे नीचे उतारा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से सविता को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ससुरालीजनों ने गृह कलह के चलते आत्महत्या करना बताया है। वहीं, सूचना पर मृतका के मायकेवाले शहर के मोहल्ला आजादपुरा लेडिंयापुरा से अस्पताल पहुंचे। मृतका की मां सुशीला ने बताया कि करीब तीन माह पूर्व उसका दामाद घर आया था। यहां उसकी व उसके पति की पिटाई कर पत्नी सविता को संग ले गया था। दो दिन पूर्व सविता ने फोन करके बताया था कि वह भाई दूज पर घर नहीं आ पा रही है क्योंकि सास, ससुर व पति सहित ससुरालीजनों ने पिटाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शनिवार को पुलिस चौकी से फोन आया और सविता की मौत होने की जानकारी दी गई। सुशीला ने ससुरालीजनों पर सविता की हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, यह भी बताया कि पहले भी ससुरालीजनों की कई बार शिकायत कर चुके हैं। मृतका की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व हुई थी। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed