{"_id":"68d0604f8f9e9fc8ee023108","slug":"woman-dies-of-snakebite-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-143061-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सर्पदंश से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सर्पदंश से महिला की मौत
विज्ञापन
- खेत पर उड़द की फसल काटते समय हुई घटना की शिकार
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कस्बा बालाबेहट निवासी अशोक रानी (48) की सांप के डसने से मौत हो गई। वह खेत पर उड़द की फसल काट रही थी। इस दौरान उसके सिर में सांप ने डस लिया था, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी।
मृतका के भतीजे सुरेश कुमार के मुताबिक शनिवार को उसकी चाची अशोक रानी अपने खेत पर उड़द की फसल काट रही थी। इस दौरान उसे सांप ने डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और वह खेत पर ही अचेत हो गई। चाची के साथ खेत पर मौजूद नाती शुभम घर आया और परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और अशोक रानी को बालाबेहट में अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतका का एक पुत्र व एक पुत्री है। सीओ पाली सुनील भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा।