{"_id":"5e6002868ebc3ef3fa5c7206","slug":"without-permision-cut-the-tree-taldehate-news-jhs1617309109","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति काट दिया पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति काट दिया पेड़
विज्ञापन
कैप्सन - ग्राम सभा में काटे गए पेड़।
- फोटो : TALDEHATE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेरई फाटक/ तालबेहट। शासन द्वारा कराए गए पौधरोपण को कुछ लोगों ने बिना अनुमति के ही काट डाला। ग्राम सभा की जमीन पर कराए गए पौधरोपण तक को भी नहीं छोड़ा गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग में शिकायत की।
विकासखंड जखौरा अंतर्गत ग्राम सभा तेरई फाटक द्वारा वर्ष 2011 में खैरइनवारा नाले की जमीन पर आंवला, नींबू, सागौन आदि प्रजाति के पौधे रोपे गए थे। जिसमें कई पेड़ फल देने लगे थे, लेकिन ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दिनों गांव के एक व्यक्ति ने अपनी पहुंच के चलते वन विभाग से सांठगांठ कर उन पेड़ों को अवैध रूप से काट दिया। ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
इस संबंध में ग्राम पंचायत सदस्य रामजीवन यादव, देवी सिंह आदि ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
इस संबंध में वन रेंजर प्रेमप्रकाश तिवारी ने कहा कि ग्रामीणों का आरोप पूरी तरह से सही नहीं हैं। वन रक्षक की अभी हाल में ही तैनाती हुई है। एक युवक के खिलाफ विभाग द्वारा कार्रवाई की गई है। आगे मामले की जानकारी ली जाएगी, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।