{"_id":"6340562e9cbbc936382ea18b","slug":"with-the-help-of-two-officers-the-health-department-s-head-how-to-get-facilities-lalitpur-news-jhs23039879","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: नशेड़ी ने बीच चौराहे पर पुलिस कर्मी को जड़ा थप्पड़, मारपीट का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: नशेड़ी ने बीच चौराहे पर पुलिस कर्मी को जड़ा थप्पड़, मारपीट का वीडियो वायरल
Fri, 07 Oct 2022 10:09 PM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 10:09 PM IST
सार
महरौनी क्षेत्र अंतर्गत कस्बा महरौनी के मलैयापुरा निवासी सनी खान पुत्र इसरार का बृहस्पतिवार की शाम को लगभग साढ़े सात बजे महरौनी के इंदिरा चौराहा निवासी पवन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पवन नशे में था और गाली गलौज करते हुए मारपीट कर जान से मारने को धमका रहा था।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
ललितपुर के कोतवाली महरौनी अंतर्गत कस्बा के मुख्य इंदिरा चौराहा पर नशे में धुत युवक ने दुकानदार से विवाद होने पर पहुंचे डायल 112 के पुलिस कर्मी को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने युवक की बेल्टों से जमकर धुनाई कर दी। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
महरौनी क्षेत्र अंतर्गत कस्बा महरौनी के मलैयापुरा निवासी सनी खान पुत्र इसरार का बृहस्पतिवार की शाम को लगभग साढ़े सात बजे महरौनी के इंदिरा चौराहा निवासी पवन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पवन नशे में था और गाली गलौज करते हुए मारपीट कर जान से मारने को धमका रहा था।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई और नशे में धुत युवक को गालियां देने से रोकने का प्रयास किया। अभी एक पुलिस कर्मी उसे रोककर समझा ही रहा था कि पवन नाराज हो गया और उसने पुलिस कर्मी के गाल पर जोरदार थप्पड़ मार दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं सनी खान की तहरीर के आधार पर महरौनी पुलिस ने आरोपी पवन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन