फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Wire fall in field

किसानों के खेतों में टूटकर गिर रहे हैं जर्जर तार

Fri, 20 Nov 2020 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Wire fall in field
दसरारा गांव के खेत में जर्जर खंभा और खेत में टूटकर गिरा हुआ तार। - फोटो : LALITPUR
बार (ललितपुर)। विकासखंड बार के ग्राम दासरारा में विद्युत तार टूटकर खेत में गिरने से ग्रामीणों में हड़कंप कर दिया। ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी और विद्युत विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए टूटे पड़े तारों को जुड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम दसरारा निवासी मुकेश पुत्र जमुनालाल रिछारिया समेत 20 लोगों ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में प्रशासन को अवगत कराया कि उनके खेत के ऊपर से एचटी लाइन निकली हुई है और उक्त विद्युत लाइन के तार एवं खंभे 40 वर्ष पुराने हो चुके हैं और तार जर्जर हालत में खेतों में टूटकर गिरते रहते हैं। इससे हर बार फसल को नुकसान होता है। कई बार विद्युत विभाग को पुराने तारों को हटवाने की एवं उनकी जगह नये तार लगवाने की मांग विभाग से की गई, पर विभाग प्रार्थना पत्रों को रद्दी की टोकरी में डाल देता है। जिलाधिकारी से ग्रामीणों ने मांग की है कि पुराने जर्जर तारों को हटवाया जाए, जिससे जनहानि होने से बचाव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed