फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Wine shop on croud

शराब की दुकानों पर लगा रहा मजमा

Wed, 06 May 2020 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Wine shop on croud
कैप्सन - बाजार में बिना मॉस्क के चलते लोग - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। छह सप्ताह के बाद प्रशासन के निर्देश पर खोले गए शराब की दुकानों पर ग्राहकों ने सोशल डिस्टेंसिंग (सामाजिक दूरी) की धज्जियां उड़ा दीं। दुकानों पर सामाजिक दूरी बनाए रखने के सारे नियम टूटते देखे गए। दुकानों पर उमड़ी भीड़ देखकर लगाकर की जैसे लॉकडाउन खत्म हो गया हो।
विज्ञापन

इस समय पूरा विश्व कोरोना वैश्विक महामारी से जूझ रहा है। देश में इसके संक्रमित मरीजों की संख्या 50 हजार के पास पहुंचने वाली है। सरकार और प्रशासन इसकी चेन समाप्त करने के लिए जी जान से प्रयास कर रहे हैं। लोगों को राहत उपलब्ध कराने के लिए नई- नई योजनाएं लागू कर रहे हैं। परंतु कुछ लोग अपने स्वार्थ और अति आत्मविश्वास के चलते सरकार के नियमों की अनदेखी करके दूसरों के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला ग्रीन जोन में होने के बाद मंगलवार को नगर के कुछबाजार और शराब की दुकानें चालीस दिन बाद खुलीं। उनके खुलते ही आसपास के गांवों से लोगों की भीड़ सामान खरीदने उमड़ पड़ी। यही स्थिति बुधवार को देखने को मिली। नगर में सोशल डिस्टेंसिंग पर कोई ध्यान नहीं दिया। लोग मुंह में मॉस्क लगाए बिना वाहनों से गुजरते रहे और चप्पे - चप्पे पर खड़ी पुलिस मूक होकर देखती रही। शराब के शौकीनों ने तो पूरी व्यवस्थाओं को तार- तार कर दिया। दुकानों पर अपनी पसंद की ब्रांड पहले लेने के चक्कर में दुकानों के खुलने से पहले ही जुट गए। बुधवार को शराब की दुकानों पर शौकीनों को मजमा लगा रहा। वहीं, प्रशासनिक अधिकारी सोशल डिस्टेंसिंग बनाने रखने के लिए नगर की सड़कों पर घूमे, परंतु दुकानदार चोरी छिपे अपने कार्य को अंजाम देने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनमाने दामों में हुई बिक्री
अपनों से बचकर शराब खरीदने दूसरी दुकान पर गए शराब के शौकीनों को भारी कीमत चुकानी पड़ी। दुकानदारों ने मनमाने दाम वसूले। इसको लेकर कई बार विवाद भी हुआ। ग्राहकों का आरोप है कि अधिक मांग वाली शराब की बोतलों को दुकानों से पहले ही हटा लिया गया था।
देर रात तक चोरी छिपे बेची शराब
शाम पांच बजे तक शराब बेचने के निर्देश के बावजूद क्षेत्र में कुछ लोगों ने कमाई करने के उद्देश्य से स्वयं खरीदी शराब को बेचा। कुछ दुकानों पर काम करने वालों ने मुंह मांगी कीमत में चोरी से देर रात तक शराब को बेचा।

उल्लंघन करने वालों पर हो जुर्माना
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त कदम उठाते हुए प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती करना चाहिए और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तगड़ा जुर्माना लगाना चाहिए।

सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन करते लोग

सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन करते लोग- फोटो : TALDEHATE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed