{"_id":"5fb6d1808ebc3e9b7965b813","slug":"wine-bussinessman-openly-lalitpur-news-jhs1814267101","type":"story","status":"publish","title_hn":"धड़ल्ले से हो रहा अवैध शराब का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धड़ल्ले से हो रहा अवैध शराब का कारोबार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। अवैध शराब की बिक्री रोकने के नाम पर भले ही आबकारी विभाग अपनी पीठ थपथपा रहा हो, लेकिन अब भी शहर की कई बस्तियों में अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। आए दिन कई शराबी दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं।
जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। अवैध शराब शहर के सुनसान इलाकों के साथ कई बस्तियों में बिक रही है। इससे आए दिन लड़ाई- झगड़े हो रहे हैं। शहर की मलिन बस्तियां व मान्यवर कांशीराम कॉलोनियों के आसपास अवैध शराब बिक रही है। अवैध शराब बिक्री के अड्डों पर कार्रवाई से बचने के लिए शराब बेचने वाले बच्चों व महिलाओं को आगे कर रहे हैं। ऐसे में जब कार्रवाई होती है तो महिलाओं व बच्चों की आड़ लेकर शराब कारोबारी बच निकलते हैं।
बृहस्पतिवार को शहर में एआरटीओ कार्यालय की नहर के पास, कैलगुवां चौराहे के पास हाइवे के बगल में, ग्राम पनारी में नहर से टपरियन बस्ती के पास, मसौरा बैरियर के पास, शहर की अधिकांश कांशीराम कॉलोनी के आसपास बिक्री होती रही। इसके अलावा सिद्धन मंदिर के पीछे, देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग सेे ग्राम जीरौन की ओर रास्ते में रेलवे पटरी के किनारे शराब बिक रही है। अधिकांश स्थानों पर महिलाएं शराब बेच रहीं हैं। जब जिला मुख्यालय की स्थिति यह है तो ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले शराब के अवैध कारोबार का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
---------
शहर में विभिन्न स्थानों पर महिलाओं व बच्चों द्वारा शराब बेचे जाने की जानकारी हुई है। इसके खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
- सुभाषचंद्र जिला आबकारी अधिकारी