{"_id":"65baa305d6c934656d01d694","slug":"wifes-obscene-photo-went-viral-on-whatsapp-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-109678-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पत्नी की अश्लील फोटो व्हाट्सएप पर की वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पत्नी की अश्लील फोटो व्हाट्सएप पर की वायरल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। महिला ने पति पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने और व्हाट्सएप से अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप लगाया है।
एक मोहल्ला की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी झांसी के एक युवक के साथ वर्ष 2005 में हुई थी और वह दो बच्चों की मां है। उसका पति रेलवे विभाग में नौकरी करता है। बीते आठ दिसंबर को पति ने मारपीट की और दोनों बच्चों सहित घर से बाहर यह कहते हुए निकाल दिया कि वह दूसरी शादी करेगा। इसके बाद पति ने उसकी अश्लील फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दी। साथ में चरित्र हीनता के आरोप लगाने वाली बातें पोस्ट की। दो ऐसे लोगों की फोटो पोस्ट की और उनके साथ संबंध बनाने की बात लिखी। उसे चरित्रहीन बताने के साथ आपत्तिजनक बातें लिखकर समाज में बदनाम करने से वह काफी दुखी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।