फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Wife, who became an obstacle in love affair, beaten to death with a bat, daughter strangled to death

Lalitpur News: प्रेम प्रसंग में रोड़ा बनी पत्नी को बैट से पीटकर मार डाला, बेटी की गला दबाकर हत्या

Tue, 09 Jan 2024 12:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Wife, who became an obstacle in love affair, beaten to death with a bat, daughter strangled to death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चांदमारी में रविवार देर रात करीब दो बजे युवक ने प्रेम प्रसंग में रोड़ा बनी पत्नी और एक साल की बेटी की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी। दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद उसने अपना सिर दीवार से टकराकर खुद को भी घायल कर लिया। इसके बाद पुलिस को उसने नकाबपोश बदमाशों के लूटपाट व हत्या की कहानी सुनाकर गुमराह करने का प्रयास किया। हिरासत में सख्ती से पूछताछ करने के बाद युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल बैट भी बरामद कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, मोहल्ला चांदमारी निवासी नीरज कुशवाहा (27) शादियों में सजावट का काम करता है। उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी बात को लेकर पत्नी मनीषा (22) से अक्सर उसका विवाद होता था। रविवार देर रात वह मोबाइल पर बात कर रहा था। तभी मनीषा से उसका झगड़ा होने लगा। देखते ही देखते बात बढ़ गई। गुस्साए मनीष ने कमरे में रखे क्रिकेट बैट से मनीषा पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसी दौरान उसकी एक साल की बेटी निपेक्षा जग गई। नीरज ने उसको भी गला दबाकर मार डाला। पत्नी व बेटी की हत्या के बाद नीरज ने अलमारी में रखे सामान को फैलाकर खून से सने बैट को छिपा दिया। अपना सिर दीवार में मारकर खुद को घायल कर लिया। इसके बाद सुबह करीब पांच बजे उसने अपने मित्र को मोबाइल पर बताया कि उसके घर में आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट कर उसकी पत्नी व पुत्री की हत्या कर दी। उसे भी घायल कर दिया है। यह सुनकर उसका मित्र और मोहल्ले के लोग उसके घर पहुंचे और नीरज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी मोहम्मद मुश्ताक, एएसपी अनिल कुमार सहित पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन


----------------



सीसीटीवी ने पकड़ा आरोपी का झूठ



दोहरे हत्याकांड का खुलासा करने के लिए एसपी ने एएसपी व सीओ सदर के नेतृत्व में छह टीमों का गठन किया। मोहल्ले व आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। सीसीटीवी की फुटेज से पुलिस को नीरज पर शक हुआ तो उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में वह टूट गया और उसने दोनों हत्याओं का जुर्म स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------



पत्नी और बेटी की हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने जांच के बाद आठ घंटे के भीतर ही घटना का खुलासा कर दिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद हत्यारोपी को जेल भेज दिया गया है।

मोहम्मद मुश्ताक, पुलिस अधीक्षक



---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed