{"_id":"62b6187a7c2a8c53fa0e4033","slug":"wife-s-killer-arrested-children-sent-to-child-line-lalitpur-news-jhs2235057180","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी का हत्यारोपी गिरफ्तार, बच्चों को भेजा चाइल्ड लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी का हत्यारोपी गिरफ्तार, बच्चों को भेजा चाइल्ड लाइन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम तेरा में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को बानपुर पुलिस ने ग्राम तेरा तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वहीं उसके दोनों बच्चों को पुलिस ने चाइल्ड लाइन को सौंप दिया है।
पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान खुलासा करते हुए बताया कि बीते रोज 23 जून को सुबह जानकारी मिली कि थाना बानपुर के ग्राम तेरा निवासी मुलू कुशवाहा ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है और शव को जलाकर घटना के साक्ष्य छिपाने का प्रयास किया गया जिसकी सूचना पर मौके पर जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया था। इस मामले में मृतका के चाचा की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी खोजबीन के लिए टीमों को लगाया गया था।
शुक्रवार को थाना बानपुर पुुलिस ने आरोपी को ग्राम तेरा के मोड़ के पास घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा हत्या का कारण पूछने पर आरोपी मुलू कुशवाहा ने स्वीकार किया कि उसका अपनी पत्नी सपना से दहेज में एक लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने के कारण उसने अपनी पत्नी सपना की कुल्हाड़ी से हत्या कर शव को छिपाने के उद्देश्य से हत्या करके शव को अपने घर के पास ही लकड़ी, कंडा इकट्ठा करके जला दिया और अपने दोनों बच्चों मोहिनी (02वर्ष) एवं मोहित (01 माह) को लेकर अपनी बहन लक्ष्मी पत्नी मंगल सिंह निवासी ग्राम लरगन में छोड़कर अपने घर वापस आकर कहीं भागने की फिराक में था, इसी दौरान पुलिस ने उसे ग्राम तेरा तिराहा के पास मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। गहन पूछताछ के दौरान हत्या के प्रयुक्त कुल्हाड़ी की बरामदगी कर ली।
विज्ञापन
आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष बानपुर अनुज गंगवार, उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह, बृजेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, जाहिद अली, संजय सिंह, हसन मेहंदी रिजवी, रविंद्र सिंह, प्रशांत, प्रियंका, बबीता आदि शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मां की हत्या और पिता के जेल जाने पर उनके दोनों मासूम बच्चों को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया है और सीडब्ल्यूसी के आदेश के आधार पर बच्चों को उनके परिजनों या मृतका के मायके पक्ष के लोगों को सौंपा जाएगा।