फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   wife beaten, police rescued

घर में बंद कर पत्नी के साथ दो घंटे तक करता रहा मारपीट

Thu, 29 Jul 2021 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
wife beaten, police rescued
police new car.jpg - फोटो : police new car.jpg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पिसनारी बाग स्थित मकान में अपनी पत्नी को बंधक बनाकर पति दो घंटे तक मारपीट करता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार दरवाजे खुलवाकर महिला को बचाया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पिसनारी बाग स्थित जीडी मेमोरियल के पीछे निवासी एक बालक ने डायल 112 को फोन करके बताया कि उसकी मां की उसके पिता मारपीट कर रहे हैं। जानकारी पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घर के दरवाजे खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खोला। अंदर से महिला के चीखने चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। इस पर पुलिस ने दरवाजे खुलवाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने दरवाजे नहीं खोला। इस पर डायल 112 पुलिस ने फायर ब्रिगेड एवं मंडी चौकी पुलिस को जानकारी दी। फायर ब्रिगेड और मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और दरवाजे खुलवाने का काफी प्रयास किया, लेकिन पति दरवाजे खोलने को तैयार नहीं था और पत्नी के साथ रुक-रुक कर मारपीट कर रहा था। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस किसी प्रकार सब्बल सरिया से दरवाजे तोड़कर अंदर पहुंची और महिला को उसके पति से मुक्त कराते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पीड़िता संगीता ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति पत्नी अजय सिंह उसे और उसके तीनों बच्चों को कई वर्षों से मारपीट करता चला आ रहा है। उसे लगातार जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। बुुधवार की दोपहर करीब एक बजे पति घर आया और उसके साथ मारपीट करते हुए उसे बंधक बनाकर रखा एवं जान से मारने की कोशिश की। तभी उसके बेटे ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी प्रकार उसके चंगुल से मुक्त कराया। मारपीट से उसे काफी चोटें आई हैं। कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस मामले में मंडी चौकी प्रभारी संदीप कुमार सेंगर ने बताया कि जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और दरवाजे तोड़कर महिला को उसके पति को मारपीट से बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed