{"_id":"6632ac1c50cebe1efb0cdbad","slug":"white-pen-and-black-envelope-will-be-given-to-the-presiding-officer-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-114071-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पीठासीन अधिकारी को दिया जाएगा, सफेद पेन और काला लिफाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पीठासीन अधिकारी को दिया जाएगा, सफेद पेन और काला लिफाफा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। लोकसभा चुनाव के दौरान पहली बार पीठासीन अधिकारियों को सफेद पेन व काला लिफाफा दिया जाएगा। इस लिफाफा में मॉकपोल के दौरान वीपीपैट की पर्चियां रखी जाएंगी। पीठासीन अधिकारी सफेद इंक के पेन से पर्ची का ब्योरा लिखेंगे। इससे पहले किसी रंग के लिफाफे में वीपीपैट की पर्ची रख दी जाती रही है।
मॉकपोल के दौरान वीवीपैट पर्ची रखने के लिए विशेष लिफाफा पीठासीन अधिकारियों को दिया जा रहा है। यह लिफाफा काले रंग का होगा, जिसके ऊपर लिखने के लिए आयोग पीठासीन अधिकारी को सफेद इंक का पेन उपलब्ध करा रहा है। लिफाफे के ऊपर पर्ची का वितरण, बूथ संख्या संबंधी सभी जानकारी अंकित होगी। इससे ईवीएम पर सवाल उठाने वालों के लिए जवाब होगा कि मॉकपोल में मतदान अभिकर्ता जो सभी प्रत्याशियों के होते हैं, उनके सामने मॉकपोल कर वीवीपैट पर्चियां सुरक्षित रखी जाएंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि आयोग ने यह प्रयोग पहली बार किया है।