{"_id":"51b340f9a1973ab22627b34f849d75ae","slug":"while-the-vehicle-holding-illegal-mining-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन करते वाहन पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन करते वाहन पकड़े
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Wed, 17 Jun 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार की रात्रि लगभग 12 बजे दूरभाष पर एसडीएम रमेश चंद्र को सूचना मिली कि ग्राम सतवांसा में अवैध खनन हो रहा है। इस पर उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि एक जेसीबी मशीन मिट्टी खोद रही थी। इस पर उसे पकड़ लिया गया, साथ ही एक ट्रैक्टर की पकड़ा गया। पूछताछ में ड्राइवरों ने बताया कि ग्राम प्रधान के इशारे पर गांव में बन रहे सीसी रोड निर्माण के भराव के लिए मिट्टी का खनन किया जा रहा है। अफसर को मौके पर देख आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर भागने में सफल रहे। उपजिलाधिकारी ने मामले की सूचना खनिज अधिकारी को दी। साथ ही जेसीबी संचालक शालिगराम विश्वकर्मा निवासी ग्राम वस्त्रावन और ट्रैक्टर चालक पंचम सिंह लोघी निवासी ग्राम सतवांसा को उनके वाहनों समेत मड़ावरा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया