{"_id":"5c340f922d5db8658dd6096f5f9e26f8","slug":"when-will-harvest-waste-compensation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" कब मिलेगा फसल बर्बादी का मुआवजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब मिलेगा फसल बर्बादी का मुआवजा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बारह लाख से अधिक आबादी वाले जनपद में रबी के सीजन में अधिक बारिश व ओलावृष्टि होने से किसानों की खेतों में ही 40 से 80 प्रतिशत फसल बर्बाद हो गई थी। प्रशासन की ओर से सर्वे कराया गया। उसके बाद से अब तक 96 करोड़ रुपए की धनराशि किसानों को बांटी जा चुकी है, जबकि सर्वे में नुकसान का आंकड़ा 365 करोड़ रुपए का था। मुआवजा आने के बाद पहले लघु व सीमांत किसानों को बांटा गया, लेकिन अभी तक सभी किसानों को राहत राशि नहीं मिल पाई है। पांच एकड़ से अधिक खेती वाले किसानों को अभी तक मुआवजा की धनराशि नहीं मिल पाई है। दर्जनों की संख्या में प्रतिदिन जनपद मुख्यालय आने वाले किसान अफसरों के कार्यालय में चक्कर लगा रहे हैं। उनको अफसर सिर्फ मुआवजा आने का आश्वासन दे रहे हैं।
विकासखंड जखौरा अंतर्गत ग्राम रौंड़ा, मड़वारी व ब्लाक बिरधा के किसानों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन देकर मुआवजा की मांग की। इस दौरान ग्राम प्रधान सुखसाहब सिंह बुंदेला, सियाराम, रतन सिंह यादव, रघुवर दयाल, गजराज सिंह, रामकुमार, रूप सिंह लोधी, जगभान सिंह, हरनारायण कुशवाहा, प्रकाश पाल, अनंग पाल सिंह चौहान, ब्रजभान सिंह, गुलाबचंद्र विश्वकर्मा, लाल यादव, नारायण अहिरवार, रामकिशन राय, चऊदे अहिरवार, रतन, शिवदयाल, मुलुआ अहिरवार, ब्रजलाल, लालराम, रत्तू अहिरवार, कमलेश, शिशुपाल सिंह, अलका बाई, आशाराम, भगवान दास, जयराम, सरमन, तुलाराम, मोतीलाल, मोहन, दयाल कुशवाहा, श्यामलाल, बृजलाल, भागीरथ, फूलन, फूलचंद्र, पूरन, हरीराम, रामदीन, निरन सिंह, संजय, रमेश आदि किसानों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन