फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   When the dancer did not give money for liquor, the husband took his life

Lalitpur News: शराब के लिए नर्तकी ने नहीं दिए पैसे तो पति ने ली थी जान

Mon, 29 Apr 2024 03:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
When the dancer did not give money for liquor, the husband took his life
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




ललितपुर/मड़ावरा। शराब के लिए रुपये न देने पर पति ने नर्तकी पत्नी की हत्या कर दी थी। करीब 10 साल पहले उसने प्रेम विवाह किया था। हत्यारोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ के बाद यह खुलासा पुलिस ने किया है।
थाना मड़ावरा अंतर्गत रनगांव निवासी रेखा गंधर्व (40) शादी व अन्य कार्यक्रमों में राई नृत्य करती थी। उसका शव शनिवार सुबह घर के अंदर फंदे से लटका मिला था। रेखा की बड़ी बहन पुष्पा गंधर्व ने रेखा के पति देवेंद्र यादव पर मारपीट कर हत्या के बाद फंदे पर लाश लटकाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने रविवार को देवेंद्र यादव को रोहिणी बांध के पास से गिरफ्तार कर लिया। देवेंद्र ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। वह कोई कामकाज नहीं करता था और पत्नी रेखा से रुपये मांगकर खर्चा चलाता था।
विज्ञापन

शनिवार को शराब पीने के लिए रेखा से रुपये मांग रहा था। इसी को लेकर विवाद हो गया। उसने गुस्सा में आकर रेखा से मारपीट की, जिससे वह अधमरा हो गई। इसके बाद उसने साड़ी का फंदा उसके गले में फंसाकर पंखे से लटका दिया था, जिससे यह लगे कि रेखा ने आत्महत्या की है। पुलिस ने हत्यारोपी को जेल भेज दिया। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार रेखा की मौत साड़ी से गला घोंटकर की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

मां को बचाने गए बच्चों से भी की थी मारपीट: देवेंद्र यादव जब रेखा से मारपीट कर रहा था तो दोनों बच्चों ने मां को बचाने का प्रयास किया था। लेकिन, देवेंद्र ने उनके साथ भी मारपीट की थी। डरकर दोनों बच्चे रसोई में छिप गए थे। यहां से रेखा की पुत्री मोनिका ने अपनी मां के साथ हो रही मारपीट को देखा था।

------------------



मुकदमा दर्ज कराने को परिजनों ने काटा हंगामा: मृतका की
बहन पुष्पा गंधर्व ने शिकायती पत्र दिया था, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इससे रेखा के परिजनों में आक्रोश फैल गया। रविवार सुबह महिलाएं व बच्चे थाना मड़ावरा पहुंचे और मुकदमा दर्ज करने की मांग की। टाल-मटोल पर आक्रोशित महिलाओं ने थाना परिसर में जमकर हंगामा काटा। एक महिला तो रस्सी हाथ में लेकर चबूतरे पर लगे पेड़ पर चढ़ गई। महिला पुलिस कर्मियों ने उसके हाथ से रस्सी छीन ली और उसे सुरक्षित उतारा। सीओ मड़ावरा पहुंचे और कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद हत्या का केस दर्ज कर लिया गया। तब जाकर मृतका रेखा के परिजन थाना से बाहर निकले।


-----------

शनिवार को रेखा व देवेंद्र के बीच विवाद हुआ था। थाना मड़ावरा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अनिल कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article