{"_id":"65f89a4aa639699de402a8c4","slug":"when-ram-comes-we-will-decorate-the-courtyard-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-112039-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ...राम आएंगे तो अंगना सजाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ...राम आएंगे तो अंगना सजाएंगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय हंसारकला में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। बीएसए हरिकेश यादव ने विजयी छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया।
विद्यालय में विगत तीन माह से शैक्षिक एवं उपस्थिति कार्निवाल का आयोजन किया गया था। 100 दिन के कार्निवाल में बच्चों की उपस्थिति, शैक्षिक गुणवत्ता, साफ सफाई, सहयोग भावना, अनुशासन आदि विविध मापदंडों पर छात्रों का आकलन किया गया। कक्षा सात के छात्र दीपेंद्र झा को सर्वश्रेष्ठ छात्र चुना गया। उसे साइकिल एवं प्रमाण पत्र दिया गया। द्वितीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को घड़ी व प्रमाण पत्र और तीस अन्य छात्र-छात्राओं को लंच बॉक्स, पानी की बोतल, स्वेटर, टीशर्ट आदि दिया गया।
बीएसए ने कहा कि इस प्रकार के नवाचार से बच्चों में नियमित विद्यालय जाने की आदत के साथ अनुशासन विकसित होगा। उन्होंने इस तरह के आयोजन के लिए प्रधानाध्यापक भारत साहू एवं समस्त स्टाफ व छात्रों की सराहना की। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरस्वती वंदना, घूमर नृत्य, राम आएंगे तो अंगना सजाएंगे आदि की शानदार प्रस्तुति देकर छात्रों ने सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर वेद प्रकाश सिंह सहित कई शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज ने किया।