फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   When 45 year old maternal aunt broke off the love affair, the nephew created a false story of his abduction

Lalitpur News: 45 साल की मामी ने प्रेम संबंध तोड़े तो भांजे ने रच डाली अपने अपहरण की झूठी कहानी

Sat, 01 Apr 2023 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
When 45 year old maternal aunt broke off the love affair, the nephew created a false story of his abduction
झांसी। थाना प्रेमनगर के बल्लमपुर निवासी 24 साल के एक भांजे ने 45 साल की अपनी मामी के प्रेम संबंध तोड़ने से नाराज होकर अपने अपहरण की झूठी कहानी रच डाली। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामी से दुष्कर्म करने और उसके न्यूड फोटो वायरल करने के आरोप में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

प्रेमनगर पुलिस के मुताबिक प्रेमनगर निवासी एक युवक (24) गुुरुग्राम में प्राइवेट सुरक्षा गार्ड था। कुछ साल पहले उसके अपनी सगी मामी से प्रेम संबंध बन गए थे। मामी उससे दोगुनी उम्र (45) की है। कुछ माह से मामी उससे पीछा छुड़ाने लगी थी। इस वजह से दोनों में झगड़ा होने लगा। परेशान होकर मामी ने प्रेमनगर थाने में दुष्कर्म के आरोप में तहरीर दे दी। इससे नाराज होकर युवक ने मामी को सबक सिखाने का प्लान बना लिया। उसने खुद के अपहरण की साजिश रची और 8 मार्च को लापता हो गया। इसके बाद 9 मार्च को उसने मामी के भाई का फोन चुरा लिया और फिर इसी मोबाइल से अपने परिजनों को अपहरण का मेसेज भेज दिया। साथ ही बतौर अपहरणकर्ता एक लाख रुपये की फिरौती की मांग भी की।
विज्ञापन

मेसेज देखकर युवक के माता-पिता भी उसकी तलाश में जुट गए। सुराग न मिलनेे पर 17 मार्च को उन्होंने एसएसपी के पास पहुंचकर गुहार लगाई। उधर, युवक ने पुलिस को फोन करके अपहरण के पीछे मामी का हाथ होना बता दिया। इसके बाद 20 मार्च को मामी के भाई के फोन से पुलिस अफसरों को भी अपहरण का मेसेज भेज दिया। इससे पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। उसकी तलाश में सर्विलांस टीम भी लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सुराग मिलने पर बिजौली चौकी इंचार्ज अश्वनी दीक्षित ने बृहस्पतिवार को सिपाहियों के साथ झांसी ललितपुर हाईवे दिल्ली मार्ग के पास से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर आनंद सिंह का कहना है कि आरोपी को अपनी मामी के साथ दुष्कर्म करने और उसकी न्यूड फोटो वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। उसने अपने अपहरण की भी झूठी कहानी रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed