फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   wheat purchased centre

जिले में सत्रह केंद्रों पर दो कांटों से हो रही गेहूं तौलाई

Fri, 11 Jun 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
wheat purchased centre
wheet purchese centre.jpg - फोटो : wheet purchese centre.jpg
ललितपुर। जिले के क्रय केंद्रों पर गेहूं की तौलाई में आ रही कठिनाइयों को ध्यान में रखकर दो-दो कांटे स्थापित किए गए हैं। इससे किसानों को तौलाई के लिए अब ज्यादा समय केंद्र पर नहीं देना पड़ रहा है। इससे पहले कई किसान एक सप्ताह तक तौलाई के लिए इंतजार करते थे। वर्तमान में करीब तीन हजार किसान तौलाई के लिए टॉकन लिए हुए हैं।
विज्ञापन

किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने के लिए 61 खरीद केंद्र खोले गए हैं। इन पर अवकाश के दिवस को छोड़कर रोजाना खरीद की जा रही है। क्रय केंद्रों पर पंद्रह जून तक खरीद की जानी है। इस तरह खरीद के लिए अब केवल 5 दिन ही शेष रह गए हैं और करीब तीन हजार किसानों को गेहूं की तौलाई करानी है। उन्होंने इसके लिए टॉकन भी जारी करा लिए हैं। इसे ध्यान में रखकर विभाग ने एक केंद्र पर दो कांटे की व्यवस्था की है। इस तरह करीब 17 केंद्रों पर दो कांटे पर गेहूं की तुलाई की जा रही है। इससे किसानों को गेहूं की तुलाई के लिए ज्यादा समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

खरीद में बिचौलियों का दखल बरकरार
जिले के अधिकतर केंद्रों पर बिचौलिये सक्रिय बने हुए हैं। इससे किसानों को गेहूं की तौलाई कराने में परेशान होना पड़ रहा है। कुछ केंद्रों पर शिकायत मिलने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। जिन केंद्रों पर किसान चुप हैं, वहां बिचौलिओं की पौबारह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंद्रह हजार किसान हो चुके लाभान्वित
जिले में चल रही गेहूं खरीद में 15363 किसान लाभान्वित हो चुके हैं। इन किसानों से 75329.90 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है।
जो केंद्र गल्ला मंडी में संचालित हो रहे हैं, उन केंद्रों पर दो-दो केंद्र स्थापित किए गए हैं। इससे किसानों को तौलाई की सुविधा हो गई है। जिन केंद्रों पर किसानों का दवाब कम है, वहां एक ही कांटा तौलाई के लिए काम कर रहा है।
राकेश कुमार त्रिपाठी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed