फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Wheat procurement could commence at only five centers; 42 centers await procurement.

Lalitpur News: पांच केंद्रों पर ही शुरू हो सकी गेहूं खरीद, 42 केंद्रों पर खरीद का इंतजार

Sun, 05 Apr 2026 12:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement could commence at only five centers; 42 centers await procurement.
- पांच पॉश मशीन निकलीं खराब, 19 के चार्जर ही नहीं मिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में खोले गए 47 गेहूं केंद्रों में अब तक मात्र पांच पर ही खरीद शुरू हो सकी है, जबकि अन्य केंद्रों पर जियो टैगिंग, बारदाना, पॉश मशीनें खराब होने की वजह से खरीद नहीं हो पाई है।
जनपद में गेहूं खरीद के लिए 47 गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं। इनमें से खाद्य रसद विभाग और भारतीय खाद्य निगम के अबतक मात्र पांच केंद्रों पर ही 28 किसानों से लगभग 2100 क्विंटल गेहूं खरीद हो सकी है। इनका लगभग 54.70 लाख रुपये का भुगतान किया जाना है, जिसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। वहीं, जनपद में विभाग द्वारा गेहूं क्रय केंद्रों पर 43 नई पॉश मशीनें मंगाई गईं, लेकिन इनमें से पांच मशीनें खराब निकलीं, जबकि 19 पॉश मशीनों के चार्जर ही नहीं आए, जिससे यह मशीनें काम नहीं कर पा रही हैं। इसके चलते गेहूं खरीद नहीं हो पा रही है। वहीं, वारदाने की कमी के कारण भी कई केंद्रों पर खरीद नहीं हो पा रही है। मशीनों के खराब होने और जियो टैगिंग भी लखनऊ से नहीं होने के कारण कई केंद्रों का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है। जिला खाद्य विपणन विभाग द्वारा पॉश मशीनों के लिए जिला व मंडल प्रबंधक लखनऊ के लिए पत्राचार किया गया है, ताकि गेहूं खरीद सुचारू रूप से हो सके। साथ ही 21 अतिरिक्त पॉश मशीनों के लिए भी रिमाइंडर भेजा गया है, ताकि मशीनें खराब होने पर उन्हें तत्काल बदला जा सके, जिससे खरीद प्रभावित न हो सके।
विज्ञापन

----------
पांच केंद्रों पर खरीद हो रही है। कुछ पॉश मशीनें खराब थीं और कुछ के चार्जर नहीं हैं, इसके लिए लखनऊ स्थित कंपनी को पत्राचार किया गया है। बारदाना भी जल्द आ जाएगा। जिसके बाद क्रय केंद्रों को वितरण किया जाएगा। -चामुंडा प्रसाद पांडेय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed