{"_id":"67e06402bb8ccf2ca20e47a7","slug":"wheat-crop-burnt-due-to-spark-from-ht-line-lalitpur-news-c-11-1-jhs1032-519055-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: एचटी लाइन की चिंगारी से गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: एचटी लाइन की चिंगारी से गेहूं की फसल जली
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम विरधा निवासी वीरन राजपूत ने बताया कि उसकी गेहूं की फसल पक गई है। शनिवार शाम साढ़े छह बजे खेत के ऊपर से निकली हाई टेंशन लाइन से चिंगारी फसल पर गिरी, जिससे आग लग गई। आसपास के लोगों ने धुआं उठते देखा। युवाओं ने सूझबूझ से आग पर काबू पाया। एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने लेखपाल उपेंद्र सिंह को मौके पर भेजा। लेखपाल ने बताया कि आग से लगभग दस डिसमिल जमीन की फसल नष्ट हो गई है।