फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   wheat crop burned by hightension line fault

तार टूटकर खेत में गिरने से डेढ़ एकड़ गेहूं की फसल जली

Mon, 05 Apr 2021 06:52 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
wheat crop burned by hightension line fault
गेहूं की जली फसल को देखती अनोखी देवी। - फोटो : LALITPUR
बांसी / देवरान (ललितपुर)। सोमवार को जखौरा क्षेत्र में बिजली का तार टूटकर खेत में गिरने से डेढ़ एकड़ फसल जल गई। वहीं बार क्षेत्र के देवरान में कूड़े के ढेर में लगी आग से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

जिले में खेतों से निकले बिजली के तारों से फसलें जलने की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। जर्जर तार टूटकर गिरने से कई घटनाएं हो चुकी हैं। सोमवार को ब्लाक जखौरा के ग्राम कारीपहाड़ी में सोमवार को अनोखी देवी के खेत में तार टूटकर गिरने से डेढ़ एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। अनोखी देवी ने इसकी सूचना पुलिस और राजस्व विभाग को देकर क्षतिपूर्ति की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, बार क्षेत्र के ग्राम देवरान में रोड के किनारे लगे कचरे के ढेर में आग लगने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाईकर्मियों के न आने से सड़क के किनारे कचरे का ढेर लग गया है। सोमवार दोपहर को किसी ने जलती तीली कचरे के ढेर में फेंक दी जिससे आग सुलगने लगी। धुआं निकलते देख लोग जबतक कुछ समझ पाते तब तक कचरे में आग लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी और आग बुझाने में जुट गए। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मौके पहुंचकर आग बुझाई। ग्रामीणों का कहना है कि कचरे के ढेर नहीं हटाए गए तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

देवरान में कूड़े के ढेर में लगी आग।

देवरान में कूड़े के ढेर में लगी आग।- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed